उत्तराखंड

Uttarakhand Accident: नौगांव में बरातियों को लेकर लौट रही मैक्स खाई में गिरी, दो की मौत, नौ घायल

Uttarakhand Accident News: मैक्स बसड़ा गांव से बरातियाें को लेकर गुनियाल गांव लौट रही थी। इस दौरान मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

उत्तराखंड के कोटद्वार में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। कोटद्वार में जयहरीखाल विकासखंड के नौगांव में बरातियों से भरी मैक्स खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। मैक्स बसड़ा गांव से बरातियाें को लेकर गुनियाल गांव लौट रही थी। इस दौरान मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घायलों को खाई से निकालने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची।

लोगों ने बताया कि मैक्स चालक शॉर्टकट संपर्क मार्ग से लौट रहा था, जबकि अन्य बराती अन्य वाहनों से घर पहुंच चुके हैं। गांव में कोहराम मचा है। वहीं, घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button