उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षासामाजिक

Dehradun: किसानों के साथ आज दून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाने मांग

Dehradun News: राकेश टिकैत ने कहा कि वे किसानों के साथ सुबह 11 बजे देहरादून के आशारोड़ी पहुंचेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बड़ी संख्या में किसानों के साथ शुक्रवार को दून कूच करेंगे। वे हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग के लिए दून पहुंच रहे हैं। वहीं पुलिस की ओर से भी इसके लिए इंतजाम किए गए हैं।

राकेश टिकैत ने कहा कि वे किसानों के साथ सुबह 11 बजे देहरादून के आशारोड़ी पहुंचेंगे। कहा कि देहरादून में बढ़ रहीं छात्रों के साथ अपराध की घटनाओं पर वे चिंतित हैं। दिव्यांशु जाटराणा की जिस तरह से छात्रों के गुट ने मिलकर आत्महत्या कर दी इससे उनके अंदर असुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है।

वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आशारोड़ी में बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोका जाएगा। अधिकारी वहीं पर ज्ञापन लेने के लिए पहुंचेंगे। पुलिस की ओर से इसके कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button