उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनराष्ट्रीयसामाजिक

Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नासिक के तीर्थयात्री की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी

एक यात्री की यमुनोत्री पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान मौत हो गई।डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत सांस संबंधी बीमारी के कारण हुई है।

यमुनोत्री धाम की यात्रा आज से शुरू हो गई है। इस दौरान यात्रा पर आए नासिक के एक यात्री की पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत सांस संबंधी बीमारी के कारण हुई है।

जानकीचट्टी अस्पताल से मिली सूचना के अनुसार, एक नेपाली मूल का मजदूर एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर गया। डॉ. हरदेव सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है। प्रथम दृष्टया मौत सांस संबंधी परेशानी के कारण हुई है।

एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के अन्य साथी यमुनोत्री धाम गए हैं। उसके साथियों के आने के बाद ही शिनाख्त हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button