उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयसामाजिक

उत्तराखंड: लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ेगा पर्यटकों का सैलाब, दून-मसूरी-ऋषिकेश में पुलिस का खास ट्रैफिक प्लान तैयार

गांधी जयंती के चलते इस बार लगातार छुट्टियों का मौका मिलने से पर्यटन स्थलों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।

गांधी जयंती के साथ ही लॉग वीकेंड पर दो से चार अक्तूबर तक देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक मार्गों से वाहन भेजे जाएंगे। यह विशेष व्यवस्था दो से चार अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी। प्रमुख चौराहों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और संवेदनशील मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

मसूरी में पार्किंग क्षमता का 90 फीसदी उपयोग होने पर प्लान-बी लागू होगा। इसके तहत पर्यटकों के वाहन किंक्रेग पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। आगे जाने के लिए स्थानीय टैक्सी का उपयोग करना होगा। यदि यह पार्किंग भी भर जाती है, तो प्लान-सी लागू होगा।

तब वाहनों को गज्जी बैंड से हाथीपांव रोड की ओर भेजा जाएगा। ऋषिकेश में भी भीड़ बढ़ने पर प्लान-बी लागू होगा। हरिद्वार और देहरादून से आने वाले वाहनों के लिए नेपाली फार्म, रायवाला, नटराज चौक, ढालवाला और बाईपास मार्गों का उपयोग होगा।

मसूरी के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग व्यवस्था : दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर और रुड़की से आने वाले वाहनों को डाटकाली, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, बल्लूपुर और कैंट क्षेत्र से भेजा जाएगा। ऋषिकेश और डोईवाला से मसूरी जाने वाले वाहनों को थानो रोड, महाराणा प्रताप चौक, पुलिया नंबर छह से भेजा जाएगा। वे सहस्रधारा क्रॉसिंग और आईटी पार्क होते हुए मसूरी पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button