उत्तराखंड

Bhimtal Bus Accident: कार को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी बस, 27 लोग थे सवार, एक बच्चे समेत चार की मौत

Bhimtal Bus Accident: अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कुछ गंभीर घायल हैं।

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में आज बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं।

बताया जा रहा है कि कार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। यहां सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। 21 सुशीला तिवारी भेजे गए हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पहुंचीं

दुर्घटना के बाद प्रशासनिक अमला भी अलर्ट हो गया। सुशीला तिवारी अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया। वहीं 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई। बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया। खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

एसपी एसपी सिटी, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया। सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी है। अब तक 24 घायल यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया गया है। वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंची। आयुक्त दीपक रावत भी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button