उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनराजनीति
Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, योगी-धामी समेत मैदान में उतरेंगे 40 नेता
Uttarakhand Nikay Chunav: निकाय चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी है।
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम धामी समेत 40 दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। पार्टी ने प्रचार के लिए कई पूर्व सीएम और विधायकों को भी शामिल किया है।





