उत्तराखंडदेहरादून
Navratri 2024: देवभूमि में घर-घर पूजी जा रहीं ‘देवियां’, मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी संग किया पूजन
Navratri 2024 नवरात्रि 2024 की धूम देवभूमि उत्तराखंड में देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ शारदीय नवरात्रि के नवम दिवस पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। घर-घर में कन्या पूजन का आयोजन किया जा रहा है और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस खास मौके पर देवी मां से सुख शांति और समृद्धि की कामना की जा रही है।

Navratri 2024: नवरात्र पर आज घरों व मंदिरों में मां दुर्गा के महागौरी व सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हो रही है। घरों में कंजक पूजन में कंजक के पैर धोकर उन्हें हलवा, पूड़ी, चने का प्रसाद व फल का भोग लगाया जा रहा है। साथ ही उपहार भेंट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पत्नी गीता धामी सहित कन्या पूजन किया और आशीर्वाद लिया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन और गौ पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।