उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनराष्ट्रीय

Chamoli Avalanche: सीएम धामी ने संभाला मोर्चा, आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर हिमस्खलन को लेकर लिया अपडेट

Chamoli Avalanche News: माणा कैंप के पास सुबह करीब आठ बजे हिमस्खलन हो गया। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। रेस्क्यू अभियान जारी है।

चमोली में हिमस्खलन को लेकर अब सीएम धामी ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम अचानक देहरादून में आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और अधिकारियों से हिमस्खलन की घटना की जानकारी ली।

सीएम ने कहा कि चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।

57 मजदूर फंसे, अभी तक 15 को निकाला 

एसडीआरएफ के अनुसार, हिमस्खलन के दौरान निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दबे थे। अब तक 15 मजदूरों को निकाल लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button