उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयसामाजिक

Uttarakhand News: 2027 से पहले धामी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुई कांग्रेस, जानिए कैसे?

प्रदेश के पंचायत चुनाव में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन रहा। पंचायत चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। हरिद्वार व नैनीताल को छोड़ बाकि जिलों में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद जीते हैं।

उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन रहा। पंचायत चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। बता दें कि, राज्य के दस जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने जीत हासिल की है जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में आई है। अभी नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का नतीजा आना बाकी है। प्रदेश के 12 जिलों में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पदों और सात जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव हुए हैं। वहीं, नैनीताल में इस दौरान कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ताओं में जमकर विवाद हुआ। जिस कारण मामला हाईकोर्ट नैनीताल तक पहुंचा और अभी नतीजा आना बाकी है।

बाकी छह जिलों में से पांच में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पांच जिलों में पहले ही भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। देहरादून में कांग्रेस की प्रत्याशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

किस जिले में कौन अध्यक्ष

यूएस नगर अजय मौर्य भाजपा

चंपावत आनंद सिंह अधिकारी भाजपा

पिथौरागढ़ जितेंद्र प्रसाद भाजपा

उत्तरकाशी रमेश चौहान भाजपा

  • चमोली दौलत सिंह बिष्ट भाजपा
  • अल्मोड़ा हेमा गैड़ा भाजपा
  • रुद्रप्रयाग पूनम कठैत भाजपा
  • पौड़ी रचना बुटोला भाजपा
  • बागेश्वर शोभा आर्या भाजपा
  • देहरादून सुखविंदर कौर कांग्रेस
  • टिहरी इशिता सजवाण भाजपा

(नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजे आना शेष हैं, जबकि हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं।)

जीत में किंगमेकर बने निर्दलीय

इस बार जिला पंचायत सदस्य की 358 सीटों में से 145 पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया था। 121 सीटों पर भाजपा समर्थित और 92 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते थे। देहरादून से लेकर पर्वतीय जिलों में जिपं अध्यक्ष पद की जीत में ये निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका में नजर आए। देहरादून में कांग्रेस के पास 13 सदस्य थे, बाकी चार निर्दलीयों ने समर्थन दिया। इसी प्रकार, भाजपा को भी कई जिलों में इन निर्दलीयों ने वोट किया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button