देश-विदेशराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा, डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश

Ajit Pawars Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग करते समय क्रैश हो गया। इस दुर्घटना के वक्त अजित पवार विमान में ही सवार थे। यह घटना बारामती में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों और अजित पवार की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा सामने आया है। डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन अचानक क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग करते हुए ही प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे के दौरान अजित पवार भी विमान में मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, ये हादसा महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह 8:45 बजे हुआ है। अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान ही प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। आग की लपटों के बीच विमान से धुएं का गुबार उठने लगा।

विमान हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। अजित पवार के स्वास्थ्य पर भी सस्पेंस बना हुआ है। इससे जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button