उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनराष्ट्रीयसामाजिक

Chandra Grahan in Uttarakhand: चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़, मंदिरों के कपाट खुले

Chandra Grahan 2026: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण लगा। सूतक काल में पूजा पाठ समेत अन्य मांगलिक कार्य भी वर्जित रहे।

साल का पहला चंद्रग्रहण आज सिंह राशि और मघा नक्षत्र में मंगलवार को लगा। ऐसे में सूतक काल लगते ही मंदिरों के कपाट भी सुबह ही बंद कर दिए गए थे। ग्रहण खत्म होते ही लोगों ने गंगा स्नान किया। वहीं शुद्धिकरण के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मंगलवार को चंद्रग्रहण दोपहर 3:27 बजे शुरू हुआ और इसका समापन शाम 6:57 बजे हुआ।

आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ा। सूतक काल में पूजा पाठ समेत अन्य मांगलिक कार्य भी वर्जित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button