उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयसामाजिक

Uttarakhand: मंत्रिमंडल की बैठक शुरू, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट बैठक में आज शहरी विकास, आवास सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हो रही है। बैठक में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वहीं श्री जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सीएम धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्यटन विभाग की रिवर राफ्टिंग एंड क्याकिंग नियमावली समेत ऊर्जा, शहरी विकास, आवास, पेयजल के भी प्रस्ताव आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button