उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशराष्ट्रीयसामाजिक

युवती से मिलने की खौफनाक सजा: लोगों ने युवक के गले में पट्टा बांधा, फिर जमकर की पिटाई, दस लोगों पर एफआईआर

हरिद्वार के कनखल में एक युवक युवती से मिलने गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने युवक को देखा तो पिटाई कर दी। युवक इस दौरान बुरी तरह से जख्मी हो गया।

कनखल कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में लोगों परिचित युवती से मिलने गए युवक से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि लोगों ने युवक के गले में पट्टा बांधा और उसे पीटा। इस दौरान युवक घायल हो गया।

कॉलोनी में हंगामा खड़ा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आठ-10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर की है। जब शादाब नाम का युवक अपनी परिचित युवती से मिलने के लिए उसके घर गणपति धाम कॉलोनी कनखल में गया था। इस बीच कुछ लोगों भी वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button