
देहरादून: भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के 139 वे जन्मदिवस समारोह में आई.आर.डी.टी.सभागार सर्वे चौक,देहरादून में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत समिति देहरादून ने विवेक नौटियाल क़ो लोक गायक उत्तराखंड से सम्मामनीत किया।

उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पहाड़ की मिट्टी से जुड़ी भावनाओं को अपनी मधुर आवाज में पिरोने वाले युवा लोकगायक विवेक नौटियाल आज लोकसंगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। पारंपरिक गढ़वाली लोकधुनों को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत कर वे युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।
‘ओटुवा बेलेणा’ जैसे पारंपरिक गीत को नई प्रस्तुति देकर उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की। वहीं ‘उड़िजा चखुली’ जैसे गीतों में पहाड़ की बेटी-ब्वारी की भावनाओं, मायके की याद और लोकजीवन की संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से स्वर दिया। इस गीत के लिए उन्हें यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड-2025 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का सम्मान भी मिला।
विवेक नौटियाल की गायकी में पहाड़ की खुशबू, लोकजीवन की सादगी और अपनी संस्कृति के प्रति गहरा प्रेम महसूस होता है। उनकी आवाज आज की युवा पीढ़ी तक उत्तराखंड की लोक विरासत को पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन रही है।
विवेक नौटियाल की पहचान केवल एक गायक के रूप में नहीं, बल्कि पारंपरिक उत्तराखंडी लोकधुनों को आधुनिक प्रस्तुति के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाले कलाकार के रूप में बन रही है।



