Jammu-Kashmir Election: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे सांबा, कांग्रेस पर कसा तंज
Jammu and Kashmir Election: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सांबा पहुंचने पर बीजेपी पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत किया।

Jammu and Kashmir Election: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सांबा पहुंचने पर बीजेपी पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरूण चुघ भी वहां मौजूद रहे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो के साथ ही जनसभा को भी संबोधित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन में भी शामिल हुए।
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘जम्मू कश्मीर में होने वाला इस बार का चुनाव बहुत ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि आजादी के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर के लोग दो झंडे, दो संविधान के नीचे नहीं, बल्कि हमारे तिरंगे के नीचे बाबा अंबेडकर के संविधान के नीचे वोट करेंगे।’
CM धामी ने कांग्रेस पर तंज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कांग्रेस के शहजादे भी आज कश्मीर के अंदर आ-जा पा रहे हैं तो, इसका श्रेय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। कुछ लोग कहते हैं कि पाकिस्तान के साथ वार्ता शुरू कर देना चाहिए और आतंकवादियों को छोड़ देना चाहिए। यह सोच कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की है।’