उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनयूथराजनीतिसामाजिक

उत्तराखंड: इस बार 130 बूथों की कमान महिलाओं को, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनेंगे, चुनाव के लिए प्लान तैयार

आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों की तस्वीर पहले से अलग नजर आएगी। चुनाव आयोग ने महिला सशक्तीकरण से लेकर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा और बेहतर मतदान अनुभव के लिए खास इंतजामों का खाका तैयार किया है।

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में इस बार 130 मतदान केंद्रों की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। वहीं, मतदाताओं को बेहतर अनुभव के लिए 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाने की योजना भी है। चुनाव आयोग ने आगामी विस चुनाव मद्देनजर बड़ा प्लान तैयार किया है। दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथ भी बनाए जाएंगे।

आगामी चुनाव में महिला सशक्तीकरण की मजबूत तस्वीर दिखेगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में जहां केवल 79 पोलिंग स्टेशन पूरी तरह महिलाओं की ओर से संचालित थे, वहीं 2027 के चुनाव में इसे बढ़ाकर 137 महिला बूथ करने का प्रस्ताव है। दिव्यांग कार्मिकों के संचालन में 66 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मतदाताओं के बेहतर अनुभव केम लिए प्रदेश में 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

910 मतदाता लगा चुके उम्र का शतक

प्रदेश में एक जुलाई 2026 की स्थिति के अनुसार 910 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं। वहीं, 85 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 48,558 वरिष्ठ मतदाता पंजीकृत हैं। 76,216 दिव्यांग मतदाता नामांकित हैं, जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 212 दर्ज की गई है। वनराजि और बुक्सा जनजाति के 18 से अधिक आयु वर्ग के कुल 25,676 पात्र नागरिकों में से 13,053 मतदाताओं का पंजीकरण पूरा किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button