
सेना ने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक और स्वास्थ्य परीक्षण (फिजिकल-मेडिकल टेस्ट) की तिथियों की घोषणा कर दी है। ये टेस्ट 27 जुलाई से छह अगस्त के बीच राज्य के सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे।
भर्ती के पहले चरण में युवाओं की मानसिक दक्षता की परीक्षा हो चुकी है। अब फिजिकल टेस्ट में उन्हें 1.6 किमी की दौड़ निर्धारित समय सीमा में पूरी करनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों से चिन अप (बीम) और बैलेंसिंग टेस्ट लिए जाएंगे।
फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके अंतर्गत उनके नाक-कान के कार्य करने की क्षमता को परखा जाता है।



