उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनयूथराजनीतिराष्ट्रीयसामाजिक

उत्तराखंड: 13 महिलाओं को तीलू रौतेली और 35 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार; सीएम धामी ने किया सम्मानित

राज्य सरकार उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर खेल, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से पुरस्कृत करती है।

उत्तराखंड के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार आज प्रदेश की 13 महिलाओं को नवाजा गया। इसके अलावा 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार दिया गया। सीएम धामी ने उन्हें सम्मानित किया।

बता दें कि राज्य सरकार उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर खेल, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से पुरस्कृत करती है। तीलू रौतेली की जयंती पर महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर महिलाओं एवं किशोरियों के लिए वर्ष 2006 से इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button